हम सेवक उस सेवक के, जिसके स्वामी श्री राम हैं
जो भी प्रभु करवाना चाहें, देते वही हमें काम हैं
हम तो हैं कुछ योग्य नहीं,कृपा करते भगवान हैं

राम राम सिया राम राम, सिया राम राम सिया राम
हे प्रभु आनंददाता, ज्ञान हमको दीजिये
शीघ्र सारे दुर्गुणों को, दूर हमसे कीजिये
"शुभ" कर्मों में लगे सदा मन, प्रार्थना भगवान है
जो भी प्रभु करवाना चाहें, देते वही हमें काम हैं
हम तो हैं कुछ योग्य नहीं,कृपा करते भगवान हैं
जो भी प्रभु करवाना चाहें, देते वही हमें काम हैं
राम राम सिया राम राम, सिया राम राम सिया राम
सेवा में जो रहते तत्पर, कोई नहीं उनसे दूजा
अष्टसिद्धि नवनिधि के दाता, हम करते उनकी पूजा
उन सेवक पर वारी जाऊं, कहते जिन्हें हनुमान हैं
जो भी प्रभु करवाना चाहें, देते वही हमें काम हैं
हम तो हैं कुछ योग्य नहीं,कृपा करते भगवान हैं
जो भी प्रभु करवाना चाहें, देते वही हमें काम हैं
राम राम सिया राम राम, सिया राम राम सिया राम
हम सेवक उस सेवक के, जिसके स्वामी श्री राम हैं
जो भी प्रभु करवाना चाहें, देते वही हमें काम हैं
रचयिता : अभिषेक मैत्रेय "शुभ"