Wednesday, 6 September 2023

हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे

Hue avatarit hain aaj Kanhaiya hamare

हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे
कन्हैया हमारे, नन्द बाबा दुलारे
नन्द बाबा दुलारे, यशोदा के प्यारे
हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे

देखो मेरे छलिया की शान निराली, सत्संग की भर -भर देते प्याली
करें भक्तों का उद्धार कन्हैया हमारे, हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे ...

कैसा मंगल दिवस है आया, भक्तों ने बड़ी धूम से मनाया
कीर्तन की बहती बयार कन्हैया हमारे, हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे ...

जन्म लिया कारागार में जिसने, बंधन मुक्त किये हैं उसने
हुआ धरती पर अवतार कन्हैया हमारे, हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे ...

ज्ञान गगन के सूर्य कन्हैया, शील शांत माधुर्य कन्हैया
सोलह कला के अवतार कन्हैया हमारे, हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे ...

"शुभ" जगत में आनंद छाया, मंगलाचरण सारे विश्व में गाया
कलिकाल में तारणहार कन्हैया हमारे, हुए अवतरित हैं आज कन्हैया हमारे ...

रचयिता : अभिषेक मैत्रेय "शुभ"
X (twitter): @abhimaitrey

No comments:

Post a Comment