तेरे द्वारे का है अजब नजारा
तुम बिन कोई ना हमको भाये
गुरुवर हम तेरा ही गुण गायें
कर दो बेडा पार हमारा
प्यारा लगे गुरु द्वार तुम्हारा
मिलती रहे गुरु सत्संग सेवा
इससे बड़ी नहीं कोई मेवा
सत्संग ही बस एक सहारा
प्यारा लगे गुरु द्वार तुम्हारा
भक्ति भाव के वचन सुना दो
ज्ञान गंगा में हमें डुबा दो
लाखों को तुमने पार उतारा
प्यारा लगे गुरु द्वार तुम्हारा
दर्शन बिन रहें अंखिया प्यासी
नैनों में छायी रही उदासी
दर्श को तरस रहा जग सारा
प्यारा लगे गुरु द्वार तुम्हारा
नियम मेरा गुरु कभी ना छूटे
चाहे दुनिया ये मुझसे रूठे
"शुभ" चरणों का मैं दास तुम्हारा
प्यारा लगे गुरु द्वार तुम्हारा
No comments:
Post a Comment