Tuesday, 11 March 2025

बांके बिहारी रे दूर करो दुःख मेरा

बांके बिहारी रे दूर करो दुःख मेरा
गिरवरधारी रे दूर करो दुःख मेरा

जनम जनम का मैं हूँ भटका
बेड़ा आज भवर में अटका
पार करो बनवारी रे, दूर करो दुःख मेरा
श्री बांके बिहारी रे दूर करो दुःख मेरा

सुना है जो तेरी शरण में आवे
उसके दुखड़े सब मिट जावे
मैं आई शरण तिहारी रे, दूर करो दुःख मेरा
श्री बांके बिहारी रे दूर करो दुःख मेरा

सारी दुनिया की ठुकराई
अब तो तेरी शरण में आई
मेरी लाज रखो बनवारी रे, दूर करो दुःख मेरा
श्री बांके बिहारी रे दूर करो दुःख मेरा

शबरी अहिल्या गणिका नारी
सब ही तुमने पार उतारी
आयी मेरी बारी रे, दूर करो दुःख मेरा
श्री बांके बिहारी रे दूर करो दुःख मेरा

मोर मुकट पीताम्बर धारी
संग में है श्री राधा प्यारी
दोनों की बलिहारी रे, दूर करो दुःख मेरा
श्री बांके बिहारी रे दूर करो दुःख मेरा

No comments:

Post a Comment