Wednesday, 5 August 2026

मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से

मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से
मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से
भोले बाबा से, शिव शंकर से,
मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से

"शुभ" दर्शन को, सोमनाथ आया
पंहुचा गुजरात, वहां ढोकला खाया
मेरा जुड़ गया मन, भोले बाबा से
मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से

"शुभ" दर्शन को, त्रयंबकेश्वर आया
पहुंचा महाराष्ट्र, मिसल पाव खाया
मेरा जुड़ गया मन, भोले बाबा से
मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से

"शुभ" दर्शन को, काशी धाम आया
पंहुचा यू पी , कचौड़ी चाट खाया
देख हो गया मगन, भोले बाबा से
मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से

"शुभ" दर्शन को, उज्जैन आया
पंहुचा एम पी, जलेबी पोहा खाया
मेरा जुड़ गया नाता, भोले बाबा से
मेरी लागी रे लगन, भोले बाबा से

रचनाकार -- अभिषेक मैत्रेय "शुभ"




No comments:

Post a Comment